माघ मेला में “गौ प्रतिष्ठा प्रेरणा यात्रा” का शुभारंभ :अविमुक्तेश्वरानंद

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) उत्तराखंड के ज्योतिष्पीठ (ज्योतिर्मठ) के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती  गुरुवार से माघ मेले में “गौ प्रतिष्ठा प्रेरणा यात्रा” का शुभारंभ करेंगे।

शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगीराज ने बताया कि शंकराचार्य स्वयं संतों के शिविर में जाकर संवाद करेंगे। यह यात्रा गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता तथा संत-संन्यासियों को प्रेरित करने हेतु आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यात्रा का आरंभ सेक्टर-4, संगम नोज के समीप स्थित शिविर से होगा, जहाँ शंकराचार्य द्वारा गौ माता एवं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चलेगी। इस अवधि में शंकराचार्य माघ मेला क्षेत्र के विभिन्न शिविरों, अखाड़े एवं संत-धर्माचार्यों के मध्य पहुँचकर भारतीय गौ-परंपरा, संरक्षण एवं संवर्धन पर संवाद करेंगे।

शैलेन्द्र योगीराज ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ-रक्षा को व्यक्तिगत भावनाओं से ऊपर उठकर एक सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रीय कर्तव्य के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य जी का संदेश रहेगा, “आए हो तो त्रिवेणी नहाओ,लेकिन गौ-रक्षा का संकल्प लेकर जाओ।”

यात्रा से जुड़े आयोजकों का कहना है कि आज गौ-संरक्षण की आवश्यकता केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय स्तर पर भी राष्ट्रीय हित से जुड़ी हुई है। इसलिए इस यात्रा को माघ मेला में उपस्थित संत समाज, श्रद्धालु वर्ग और युवा वर्ग से अप्रत्याशित सहयोग की आशा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास