टाटा ने पंच का नया अवतार पेश किया


नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने मंगलवार को पंच का नया अवतार पेश किया जिसमें कई नये फीचर जोड़े गये हैं।
माइक्रो-एसयूवी श्रेणी में पंच के नये फीचरों के साथ आने से मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है। इस श्रेणी में वह हुंडई एक्सटर, सिट्रोएन सी3 और मारुति इग्निस को टक्कर दे रही है।
टाटा ने पंच में नया टर्बो पेट्रोल इंजन, सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 10.25-इंच की बड़ी स्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स शामिल किये हैं।
पंच का सबसे बड़ा अपडेट इसका नया इंजन विकल्प है। अब इसमें टर्बो पेट्रोल का विकल्प भी जोड़ दिया गया है। इंजन पावर लोगों के लिए इसमें 120 पीएस का टर्बो इंजन लगाया गया है। सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प में यह पहली एसयूवी बन गई है, जो इसे सिटी ड्राइविंग के लिए बेहतर विकल्प बनाती है।
टाटा पंच अपनी चौड़ाई और ग्राउंड क्लीयरेंस के कारण सड़क पर बड़ी और मस्कुलर दिखती है। नये अवतार में छह एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम को हर संस्करण में शामिल किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास