प्रदेशवासियों की खुशहाली, तरक्की और समृद्धि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: नंदी

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रदेशवासियों की खुशहाली, तरक्की और समृद्धि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है |

उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत’’ थीम पर आधारित एवं माघ मेला मे आयोजित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मे शनिवार को श्री नंदी ने कहा कि विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करते उत्तर प्रदेश दिवस-2026 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सबके लिए गौरव की बात है कि जब हम उत्तर प्रदेश दिवस मना रहे है, तब धर्म, आस्था और परम्परा के पर्व माघ मेले में देश-दुनिया के अतिथि एवं श्रद्धालु संगम क्षेत्र में मौजूद है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की खुशहाली, तरक्की और समृद्धि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए प्रदेश के अंतिम गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे तथा अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए, इस संकल्प के साथ हमारी डबल इंजन की सरकार सतत तत्पर है।

श्री नंदी ने कहा कि हमारा प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी के साथ अग्रसर है और हमारी सरकार उत्तर प्रदेश को भारत की अर्थव्यवस्था का सिरमौर बनाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। हमारा उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था का रोल मॉडल बनकर उभरा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अच्छी कानून व्यवस्था से देश दुनिया के शीर्ष औद्योगिक समूह उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे है तथा प्रदेश को देश के ग्रोथ इंजन के रूप में पहचान मिल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरासत के साथ विकास के मंत्र को आत्मसात किया और इस अभियान को मुख्यमंत्री ने आगे बढ़ाने का कार्य किया। श्री नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे मेला प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्था, सुरक्षा और व्यापक सुविधाओं से श्रद्धालुओं को दिव्य एवं आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हो रहा है| प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत व चेतना का प्रसार बड़े पैमाने पर हो रहा है और अपने सांस्कृतिक व ऐेतिहासिक गौरव के साथ आधुनिकता एवं विकास एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रहा है।

त्रिवेणी मार्ग स्थित गंगा पंडाल परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा उनके विभाग से संबंधित योजनाओं, उपलब्धियों, कार्यों के बारे में लगायी गयी प्रदर्शनी का ने स्टॉल पर कैबिनेट मंत्री ने जाकर अवलोकन किया।  इस अवसर पर मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह  समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास