प्रयागराज छिवकी एवं प्रयागराज जंक्शन पर टिकट चेकिंग अभियान से वसूला तीन लाख से अधिक जुर्माना
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हरिमोहन ने मंगलवार को बताया कि टिकट चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल जुर्माना वसूली नहीं, बल्कि यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की आदत को बढ़ावा देना तथा रेलवे की सेवाओं को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और अनुशासित बनाना है|
उन्होंने बताया कि इस टिकट चेकिंग अभियान में 588 यात्रियों से 3 लाख 56 हजार 250 रुपए जुर्माना वसूल किया । इसमें से बिना टिकट यात्रा करने वाले 167 यात्रियों 1 लाख 47 हजार 650 रुपए एवं अनियमित यात्रा करने वाले 421 यात्रियों से 2 लाख 0 हजार ,600 रुपए जुर्माना वसूल किया गया । यह दो दिवसीय अभियान (रविवार-सोमवार) के पहले दिन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज त्रिपाठी सोमवार को प्रयागराज जंक्शन पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में चलाया गया |
प्रयागराज मण्डल द्वारा अपने सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए उत्तम भोजन, शुद्ध पेयजल, की सुविधा के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं। इस अभियान के दौरान टीम ने प्लेटफार्म, ट्रेनों, प्रवेश–निकास द्वारों एवं प्रतीक्षालयों पर सघन जांच की। विशेष रूप से मेल/एक्सप्रेस एवं पैसेंजर में बिना टिकट, गलत श्रेणी में यात्रा, एक्सपायर्ड अथवा फर्जी टिकट के मामलों की गहनता से जांच की गई।
रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदान में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें । टिकट लेकर यात्रा करने से न केवल रेलवे के विकास में योगदान मिलता है, बल्कि यात्रा भी अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनती है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें