जिस देश में मुसलमानों की संख्या लगातार बढ़ रही है वहां अस्थिरता, हिंसा, लोकतंत्र दमन बढ़ता है :दिनेश फलहारी
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर ईदगाह केस में मुख्य हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने गुरुवार को अपने खून से पत्र लिखकर संघ के सरसंघ चालक प्रमुख मोहन भागवत से 125 करोड़ हिंदुओं की भावनाओं को देखते हुए भारतवर्ष को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की है।
उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि जिस देश में मुसलमानों की संख्या लगातार बढ़ रही है , उन देशों में अस्थिरता, हिंसा, लोकतंत्र दमन बढ़ता है और इस्लामिक देश होने की प्रबल संभावना हो जाती है और यह कई देशों में हो भी चुका है। उन्होंने अपने पत्र में 125 करोड़ हिंदुओं की भावनाओं को देखते हुए भारतवर्ष को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की ।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर ईदगाह केस में मुख्य हिंदू पक्षकार सनातनी हिंदुओं का एकमात्र देश भारत हिंदू राष्ट्र बने यह सभी हिंदू समुदाय की इच्छा है । उन्होंने कहा कि यदि हिंदू राष्ट्र अब नहीं बनाया गया तो 20 वर्ष बाद भारत में मुस्लिम प्रधानमंत्री हो सकता है ,जो बहुत ही खतरनाक होगा तब हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा , आज देश में मुसलमानों की बढ़ती जन संख्या चिंता का विषय है ,
उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून, गौ हत्या बंद कानून, मठ मंदिरों का संरक्षण, हिंदू राष्ट्र बनने से प्रभावी हो जाएंगे, तब जाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अखंड भारत सहित विश्व गुरु का सपना साकार होगा ।
श्री दिनेश फलाहारी महामंडलेश्वर रामदास महाराज, महा मंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, कुंज बिहारी पीठाधीश्वर इंदुलेखा, मधुसूदन दास महाराज, अतुल कृष्ण दास महाराज,अनमोल दास महाराज ने फलाहारी महाराज के पत्र का समर्थन किया है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें