चेकिंग टिकट अभियान में रेलवे ने वसूले चार लाख से अधिक जुर्माना
उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज मण्डल) के जन सम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि टिकट चेकिंग टीम ने 634 यात्रियों में से बिना टिकट यात्रा करने वाले 201 यात्रियों से एक लाख 92 हज़ार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा अनियमित यात्रा करने वाले 433 यात्रियों से 2 लाख 15 हज़ार 550 रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए ।
उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएं , कूड़ा कूड़ेदान में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें। रेलवे अपने सभी यात्रियों की सुखद यात्रा की कामना करती है ।
श्री सिंह ने बताया कि केवल अधिकृत एवं आईआरसीटीसी द्वारा अनुमोदित वेंडरों से ही खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ क्रय करें तथा किसी भी अवैध विक्रेता की जानकारी तत्काल रेलवे हेल्पलाइन 139 या निकटतम रेलवे अधिकारी को दें ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें