शंकराचार्य को माघ मेला में सम्मानपूर्वक स्नान कराए सरकार: संत समाज
श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा है कि प्रयागराज माघ मेला में शंकराचार्य और अधिकारियों के बीच में हुई झड़प को देखते हुए ब्रज भूमि के संत समाज ने मांग किया है कि शंकराचार्य को पुनः सम्मान पूर्वक गंगा में स्नान कराया जाना चाहिए| उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी प्रदेश कि सत्तारूढ़ योगी सरकार को बदनाम करने के लिए ही शंकराचार्य का अपमान किया है|
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि आप संत हैं और आप ही जान सकते हैं सत की पीड़ा, इसलिए आप अधिकारियों को निर्देशित करें कि शंकराचार्य को सम्मान सहित पुनः गंगा में स्नान कराने की कृपा करें|
स्वामी अतुल कृष्ण दास महाराज ने कहा कि चोटी खींच कर जूतों से संतों को पीटने वाले अधिकारियों की जांच करके कार्रवाई करें और शंकराचार्य को सम्मान पूर्वक स्नान कराए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करें|
वृंदावन जून अखाड़े के महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने कहा कि शंकराचार्य की पीठ भगवान शिव की गद्दी होती है और इस गद्दी का अपमान करने से पाप लगता है| उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ हमारे सनातन हिंदुओं के गौरव हैं| उनको अधिकारियों को निर्देशित करना चाहिए जो भी दोषी है उस पर कार्रवाई करना चाहिए, जिससे शंकराचार्य की पीड़ा कम हो सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें