कांग्रेस-सपा पराजय कि प्रयोगशाला बन चुकी है : नकवी

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि काँग्रेस, समाजवादी पार्टी  (सपा)  और कुछ सियासी दल अपने पराजय के प्रमादपत्रों कि पेटी का प्रदर्शन करते हुए, चुनावी मैदान मे रण  बांकुरी कि जगह रण छोड़ बहादुरी कि प्रतिस्पर्धा और पराक्रम मे जुटे हैं|

    वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस मे संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तपस्या की ताकत और परिश्रम के परिणाम को किसी जन्तर-मन्तर से छूमंतर नहीं किया जा सकता। वोट चोरी के फुके हाइड्रोजन बम और एस.आई.आर के हुड़दंगी हंगामे की खुड़पैची विरासत और खुराफाती सियासत वाला जुगाड़ का जमघट जनादेश के पनघट पर सुशासन के चक्रवाती तूफ़ान में चारो खाने चित होता जा रहा है।

      श्री नकवी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वोट चोरी की पिटी पटकथा पर 'संवैधानिक संस्थाओं की सामंती लिन्चिंग' मे जुटी बकवास बहादुरी के बहुदलीय ब्रदरहुड के बंटाधारी ब्रिगेड की लम्पट लाबी की इस बार भी उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनावी चौपाल पर जनता खटिया खड़ी, बिस्तर गोल करेगी।

    श्री नकवी ने कहा कि वयोवृद्ध कांग्रेस के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर सियासी सफ़र कर रहे दलों को समझना चाहिए कि 'कांग्रेस की ज़मीन ज़रूर बंजर है फिर भी उसके हाथ में बेवफाई का खंजर है', सावधानी हटी दुर्घटना घटी। कांग्रेस डायनेस्टी के डिफॉल्टर डपोरशंखों का डूबता जहाज है। इतिहास गवाह है कि जनाधार में ज़ीरो, अंहकार में हीरो आज भी कांग्रेस परिवार को पावर नहीं तो दूसरों के लिए परेशानी का टावर खड़ा करने के मिज़ाज और रिवाज की हिस्ट्रीशीटर है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा दशकों के रजनैतिक, असहिष्णुता , और अस्पृश्यता के दुराग्रह पूर्ण दौर को दरकिनार कर सुशासन, स्थायित्व और समावेशी सशक्तिकरण का वैश्विक ब्रांड बन गयी है। इसी संकल्प से सिद्धि की सोच से दुनियाभर के संकट-कंटक के दौर के बीच आज भारत सुशासन, सनातन और समावेशी सशक्तिकरण के 'अमृत काल' का गौरवपूर्ण गवाह बना है।

      श्री नकवी ने कहा कि विपक्षी कुनबे का कुंठित कारवाँ इस संकल्प को सिद्ध साबित करने वाली तपस्या की ताकत और परिश्रम के परिणाम से सबक-संदेश लेने के बजाय कुंठा, कटुता, कोलाहल के कबाड़खाने में कैद होता जा रहा है। भय-भ्रम के भौकाल से प्रजातंत्र को परिवार तंत्र का बंधक बनाने का झक्की झकमारी झुंड, चुनावी मैदान में झटके पर झटका झेल रहा है।

       पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा सहित कुछ राजनैतिक दल बिना जनाधार के जागीरदारी के जुगाड़ में पराजय की प्रयोगशाला बनते जा रहें है। यह "डिफॉल्टर डपोरशंख डिफीट के डॉक्यूमेंट का डिब्बा( पराजय के प्रमाणपत्र की पेटी ) लेकर डींगबाजी में डटे" हैं। लोकतंत्र और संविधान की धाक-धमक को धूमिल करने की धूर्ततापूर्ण धुन के धुरंधरों की जनता धाराप्रवाह धुलाई -धुनाई कर रही है।

       उन्होंने कहा कि सत्तालोलुप सुल्तानों की संवैधानिक संस्थाओं की सामन्ती लिन्चिंग की सनक उनका सियासी सूपड़ा साफ़ कर रही है। भाजपा के विजय की गिनती ने सामन्ती सियासत और विरासत का गणित बिगाड़ दिया है| सत्तालोलुप सुल्तानों की संवैधानिक संस्थाओं की सामन्ती लिंचिंग की सनक उनका सियासी सूपड़ा साफ़ कर रही है। भाजपा के विजय की गिनती ने सामंती सियासत और विरासत का गणित बिगाड़ दिया है

    श्री नकवी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अमानवीय अत्याचार पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बांग्लादेश में जुल्म-जुर्म के जल्लादी-जिहादी जानवरों के जंगल का जमींदोज होना मुल्क, मानवता और किसी भी मज़हब को महफूज़ और मज़बूत रखने के लिए ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में चल रही अल्पसंख्यकों के साथ अराजकता और अपराध, मानवीय मूल्यों के कत्लेआम की पराकाष्ठा है। बांग्लादेश के जिहादी कठमुल्लाओं की फ़सादी सनक बांग्लादेश की बर्बादी की इबारत लिख रही है।

    इस अवसर भाजपा के वरिष्ठ नेता राम जी केसरवानी , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विभुति नारायण सिंह, डाक्टर शाहिन ,रमेश पासी, शत्रुघ्न जायसवाल,पतिविंदर सिंह उपस्थित रहे|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास