शैक्षणिक गुणवत्ता के नए प्रतिमान गढ़ रही है क्वांटम यूनिवर्सिटी
वहीं जी.एस. श्रीवास्तव (एडमिशन हेड) ने कहा कि क्वांटम यूनिवर्सिटी की प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती। छात्र विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन कर आसानी से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए बैंक ऋण सुविधा के साथ-साथ विषयानुसार छात्रवृत्ति की व्यवस्था भी उपलब्ध है। विश्वविद्यालय में स्नातक से लेकर परास्नातक तक के पाठ्यक्रमों के साथ तकनीकी शिक्षा भी दी जा रही है, जो छात्रों को रोजगार प्राप्त करने में सहायक सिद्ध हो रही है। इन्हीं कारणों से आज क्वांटम यूनिवर्सिटी एक सशक्त शैक्षणिक ब्रांड बन चुकी है।
आनंद कुमार सिंह (रीजनल हेड, यूपी ईस्ट) ने कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में क्वांटम यूनिवर्सिटी ने अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, प्लेसमेंट, रिसर्च एवं इनोवेशन के माध्यम से अन्य विश्वविद्यालयों की तुलना में खुद को अग्रणी सिद्ध किया है। उत्तराखंड के रुड़की स्थित इस विश्वविद्यालय ने अपने प्रदर्शन से पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है, जिसके परिणामस्वरूप प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हमारा उद्देश्य है कि पूर्वांचल का कोई भी विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित न रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें