अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु
नयी दिल्ली 28 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार तथा चार अन्य व्यक्तियों की बारामती में विमान दुर्घटना में बुधवार को मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान मुंबई से बारामती जा रहा था। बारामती में उतरने से पहले विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गयी।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अनुसार विमान में सवार सभी पांच लोगों की मृत्यु हो गयी। इनमें दो चालक दल के सदस्य थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें