साइकिल से चार धाम की यात्रा पर निकली सोनू पाल

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) साइकिल पर चार धाम की यात्रा पर निकली सोनू पाल ने कहा कि गऊ माता को राष्ट्रमाता  व भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की सरकार से मांग करती है।

उत्तर प्रदेश की कासगंज निवासी सोनू पाल का कहना है कि चारोधाम के साथ ही 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी करना चाहती हैं। वह अपने यात्रा के दौरान प्रयागराज के माघ मेले में पहुच कर आस्था की दुबकी लगाई। यह विश्राम करने के बाद वह अपने अगले पड़ाव के लिए चल पड़ी। उसने बताया कि साइकल पर ही समान रखती है जिससे खुद ही रहने की व्यवस्था करती है। उन्होंने बताया कि वह इन तर की पढाई पूरी कर चुकी हैं, इसके आगे अध्ययन करना चाहती है।

सोनू पाल ने बताया कि गया, झारखंड, ओडिशा, मल्लिकार्जुन, रामेश्वरम में उसकी यात्रा खत्म होगी। उसके बाद यूज साइकिल से ही कान्हा के दरबार वृन्दाबन आना है।

उन्होंने बताया कि उसके यह यात्रा करीब 14 हज़ार किलोमीटर की है। एक वर्ष की यात्रा है जिसमे  से उसने 228 दिन पूरे कर चुकी है।

 सोनू ने बताया कि विश्राम के लिए किसी मंदिर को प्राथमिकता देती है। उसने बताया  यात्रा शुरू करने से पहले लोगो ने उसे बहुत मन किया लेकिन मन मे इच्छा हुई और सफर पर निकल पड़ी। किसी भी अचे काम को करने में परेशानी तो आती है लेकिन नियत साफ हो तो रुकावटे रास्ता दे देती है। पिता राजवीर किसानी का काम करते है। उसके एक भाई और चार बहनो में सबसे छोटी है।

 सोनू ने बताया कि लगभग एक साल पहले  वह करीब 700 किलोमीटर की यात्रा इंदौर से  बृन्दावन की कर चुकी है। यह यात्रा प्रेमानंद महराज के स्वास्थ्य होने की कामना से किया था। अब नर्मदा जी की यात्रा करने की तैयारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास