वायुसेना के ट्रेनी विमान की आपात लैंडिंग, हादसा टला
हादसे के बाद स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, सेना के अधिकारी, जवानए फायरबिग्रेड की टीम पहुंच गयी। शाम करीब पांच बजे तक रेस्क्यू कर विमान को तालाब से बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान तालाब के चारों ओर देखने वाले हजारों लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस के जवान देखने वालों को दूर हटाते रहे। संयोग से तालाब में जलकुंभी होने से विमान डूबा नहीं और दोनों पायलट सुरक्षित बच गये।
बताया जा रहा है कि वायुसेना का ट्रेनी विमान एयरबेस से उड़ा था। विमान में दो पायलट सवार थे। अचानक विमान में तकनीकी खराबी आ गयी और इसके बाद जलकुंभी से भरे तालाब में विमान गिर गया। पैराशूट खुलने की आवाज सुनने और विमान को गिरता देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ तालाब के आसपास जुट गयी। तालाब में जलकुंभी होने के कारण विमान डूब नहीं पाया। स्थानीय लोगोंने तालाब से दोनों पायलटों को मदद कर सुरक्षित विमान से बाहर उतार लिया। विमान के रिहाइशी इलाके से दूर तालाब में गिरने से बड़ा हादसा टल गया। किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।
पुलिस आयुक्त मनीष शांडिल्य ने बताया कि एयरफोर्स का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट संगम और फाफामऊ के लिए उड़ान भरा था। वापस लौटते समय तकनीकी गड़बड़ी के बाद पायलटों ने इसकी सेफ लैंडिंग तालाब में कराई। दोनों पायलट सुरक्षित हैं। सेना के पीआरओ विंग कमांडर देबार्थो धर ने बताया कि विमान ने बमरौली स्थित वायु सेना स्टेशन से उड़ान भरी थी और उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते विमान को दोपहर करीब १२ण्०७ बजे आपातकालीन पैराशूट लैंडिंग करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि वायुसेना के दोनो पायलट सुरक्षित और ठीक हैं। शाम को रेस्क्यू कर विमान को तालाब से बाहर निकाल लिया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें