देश में भाजपा का कदम अब कोई रोक नहीं पाएंगे: केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज,  (दिनेश तिवारी  )उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में भाजपा का कदम अब कोई रोक नहीं पायेगा।देश और प्रदेश में 2047 तक भारतीय जनता पार्टी की हमें सरकार बनाए रखना है इसलिए सभी कार्यकर्ता मतदाता शुद्धिकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाएं ।

     उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को प्रयागराज आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं  से सर्किट हाउस  में कार्यकर्ताओं से भेंट किया और कहा कि  आने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव में 300 से ज्यादा सीटों पर कमल खिलेगा इसके अलावा और अन्य चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा । समाजवादी पार्टी बिहार की तरह ही बुरी तरह परास्त होगी और हारने के बाद सभी विपक्ष के नेता एस ए आर अभियान पर अपने हार  का ठीकरा  फोड़ेंगे। 

       उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान को सिर्फ भ्रम पैदा करनेवाला बताया। उन्होंने कहा कि वह ट्विटर छाप एवं सोशल मीडिया छाप नेता बन चुके हैं।                 

        श्री मौर्य  ने कहा कि कांग्रेस का बिहार के विधानसभा चुनाव में देश के आजादी के बाद सबसे ज्यादा बुरा हाल बिहार विधानसभा के चुनाव में हुआ है , फिर भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चरित्र में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है । आने वाले पश्चिम बंगाल के चुनाव में कमल खिलने जा रहा है और ममता दीदी की विदाई होने वाली है । उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार एक जनपद एक उत्पाद और एक व्यंजन पर काम करने का सराहनीय कार्य कर रही है जिससे रोजगार बढ़ेगा। 

       उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश और प्रयागराज विकास के नए आयाम की ओर बढ़ रहा है और पूरी दुनिया में भारत के साथ उत्तर प्रदेश का भी गौरव बड़ा है। यही कारण है कि इस वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस समारोह के रूप में मनाया गया ।

      उन्होंने कहा पूज्य शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मामले को लेकर कहा कि पूज्य शंकराचार्य से याचना करता हूं की अपना विरोध छोड़कर संगम में स्नान करें और भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी कार्यकर्ता पूज्य शंकराचार्य जी के खिलाफ टीका टिप्पणी न करें नही सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर अनुच्छेद टिप्पणी करें क्योंकि भारतीय जनता पार्टी संतों का सम्मान करती है और उनके लिए सेवा कार्य करती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा है की अध्यक्ष हमारा बॉस है और हम सब कार्यकर्ता क्योंकि संगठन सरकार से बड़ा होता है इसलिए सभी कार्यकर्ता ।

      इस अवसर पर  जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह , विधायक पूजा पाल,  एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान,  यमुना पार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, वरुण केसरवानी ,राजेश केसरवानी ,विवेक मिश्रा, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल ,पार्षद किरन जायसवाल, आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास