पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर पोस्टरजीवी नेताओं के बीच चेहरा दिखाने की होड़

कानपुर 22 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नये प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गुरुवार दोपहर कानपुर आ रहे हैं। उनके भव्य स्वागत के लिये स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
श्री चौधरी दोपहर करीब 12 बजे जाजमऊ पहुंचेंगे और वहां से कानपुर विश्वविद्यालय तक करीब 12 किमी का रोड शो करेंगे। वह खुली जीप पर सवार होकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे। इस बीच कई स्थानो उन पर पुष्प वर्षा की जायेगी। रोड शो का रास्ता भाजपा के झंडे और विभिन्न नेताओं के पोस्टर से पटा पड़ा है। इनमे से कुछ नेता ऐसे भी हैं जो लगभग पूरे साल कभी जन्मदिन तो कभी त्याहोरों के बधाई संदेश लिखे पोस्टरों के जरिये ही जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं वहीं अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नये प्रदेश अध्यक्ष को अपनी झलक दिखाने का लालयित कई पोस्टर जीवी नेताओं ने रोड शो के लगभग हर दस मीटर के फासले पर अपना पोस्टर लगा रखा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वागत कार्यक्रम के पश्चात कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करेंगे और पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिये कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करेंगे। इसके बाद वह एक प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत मार्ग पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किये गये हैं। इसके लिये पदाधिकारियों ने स्वागत मार्ग और बैठक स्थल पर बुधवार को मॉक ड्रिल कर सुरक्षा इंतजाम को अंतिम रुप दिया।
पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद रमेश अवस्थी, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने कानपुर यूनिवर्सिटी में प्रदेश अध्यक्ष के बैठक कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। बैठक में तय हुआ कि स्वागत कार्यक्रम के पश्चात कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक वृहत बैठक आयोजित की जाएगी। स्वागत से लेकर बैठक तक पंजीकरण, स्वागत मंच, सज्जा, जल व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। साथ ही क्षेत्र के सभी 17 जिलों के जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिलों के प्रमुख महापुरुषों के चित्र भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास