अखिलेश यादव ने माघ मेला के शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

लखनऊ, 3 जनवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माघ मेला के पावन शुभारंभ के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि माघ मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और परंपरा का प्रतीक है। यह आयोजन सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होने
कामना की कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
गौरतलब है कि प्रयागराज में गंगा तट पर आस्था के महापर्व माघ मेला 2026 का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा है।कड़ाके की ठंड के बाद भी दूर-दूर से आए श्रद्धालु भक्ति भाव से स्नान कर मां गंगा की पूजा कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास