मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माघ मेले को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे| वह संगम स्नान , पूजन के बाद आईसीसीसी सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे| वह पूर्वान्ह 10:20 बजे प्रयागराज आयेंगे |

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री योगी प्रयागराज में आने के बाद सीधे माघ मेला क्षेत्र पहुंचेंगे। संगम स्नान एवं पूजन के बाद बड़े हनुमान मंदिर जाएंगे। इसके उपरांत वह महावीर मार्ग पर स्थित जगद्गुरू महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के शिविर में पहुंचकर श्री जगद्गुरू रामानन्दाचार्य भगवान के 726वां जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित होंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दो बजे मेला प्राधिकरण कार्यालय आएंगे जहां मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या की तैयारियों पर बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री शहर मे करीब पाँच घंटे रहेंगे|

मुख्यमंत्री लगभग एक घंटे तक मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या की तैयारियों पर बैठक करेंगे। मेला प्राधिकरण कार्यालय में बैठक के बाद मुख्यमंत्री  डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की जनरल बॉडी की बैठक में शामिल होंगे। तत्पश्चात प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास