अल्पसंख्यक हिंदुओं को असुरक्षा के वातावरण से निकालने में केंद्र सरकार विफल: तिवारी

लखनऊ 18 जनवरी (वार्ता) राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को असुरक्षा के वातावरण से निकालने में अक्षम साबित हो रही है। श्री तिवारी ने बांग्लादेश में अलग अलग जिलों में अल्पसंख्यक हिन्दुओं की दिल दहलाने वाली हत्या की घटनाओं को गम्भीर एवं चिंताजनक कहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू होटल व्यवसायी लिटन चन्द्र घोष की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी। वहीं उन्होंने एक पेट्रोल पम्प पर कार्यरत हिन्दू कर्मचारी रिजन साहा की वाहन से कुचल कर की गयी हत्या को भयावह करार दिया।
सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यक हिन्दुओं तथा सिखों व बौद्धों को कट्टरपंथियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, इसके बावजूद मोदी सरकार की पड़ोसी देश में हिन्दुओं की असुरक्षा को लेकर आवाज खामोश है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को इन्दिरा गांधी ने साहसिक व दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए निर्मित कराया लेकिन मोदी सरकार इस विरासत को भी असुरक्षा के वातावरण से निकालने में अक्षम साबित हो रही है।
उन्होने महाराष्ट्र में नगर निकाय के चुनाव में मेयर पद पर भाजपा तथा शिवसेना शिंदे के बीच खींचतान को लेकर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए अपने सहयोगियों के साथ भी बेहिचक विश्वासघात किया करती है। श्री तिवारी ने कहा कि पहले शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने के नाम पर भाजपा ने वहां चुनाव लड़ा। विधानसभा में जैसे ही भाजपा को बहुमत मिल गया, उसने शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनने को मजबूर किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास