निर्भीक होकर सत्ता से सवाल पूछना हर पत्रकार का परम कर्तव्य : अशोक वानखेड़े

जौनपुर , 11 जनवरी (वार्ता) देश के जाने-माने पत्रकार अशोक वानखेड़े ने रविवार कहा कि पत्रकारों और रिपोर्टरों को सवाल पूछने से भागना नहीं चाहिए बल्कि सरकार की आंखों में आंखें डालकर निर्भीक होकर बिना डरे सवाल करना चाहिए।
जौनपुर शहर के तंदूरी बैंक्वेट हॉल में रविवार को आयोजित श्रीकांत वर्मा पत्रकार सम्मान समारोह में देश के जाने-माने पत्रकार अशोक वानखेड़े मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। अशोक वानखेड़े के हाथों जनपद के एक सौ पच्चीस पत्रकारो और रिपोर्टरों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
पत्रकार सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक वानखेडे ने कहा कि पूर्व सांसद स्व.श्रीकांत वर्मा निर्भीक पत्रकार थे, उन्होंने पत्रकारिता के उच्च मानदंड को हमेशा सर्वोपरि रखा, उनका संदेश था कि पत्रकार को सत्ता के साथ नहीं बल्कि जनता और देश की मूलभूत समस्याओं के लिए लड़ना और आवाज बुलंद करना चाहिए। श्री वानखेड़े ने कहा कि पत्रकारिता गांव और देहात में होती है शहर में तो पत्तलकारिता होती है, दिल्ली और मुंबई में पत्रकारिता होती ही नहीं है। उन्होंने कहा की खबरें गांव और गिराओ से निकलती है, जिसे पत्रकार निडर होकर के उन्हें अपने-अपने अखबारों में प्रकाशित करने का काम करता है।
विशिष्ट अतिथि पत्रकार विजय कृष्ण ने कहा पत्रकारों द्वारा समाज हित में उठाये जाने वाले मुद्दो की चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतन्त्र का सजग प्रहरी हैं । श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी संदीप सिंह ने पूर्व सांसद श्रीकांत वर्मा के पुत्र अभिषेक वर्मा के द्वारा भेजे गए लिखित संदेश को पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार सिंह व आभार प्रकट शहर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ ख़ान ने किया । कार्यक्रम आयोजक सभासद शाहनवाज मंजूर रहे ।
इस मौके पर पंकज सोनकर, राकेश मिश्रा, राकेश मिश्रा मंगला गुरु, अनिल सोनकर, धीरज उपाध्याय, ललित चौरसिया हाशिम अली आदि उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास