प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार पाने वाली सभी विभूतियों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में इन व्यक्तियों का समर्पण, सेवा और उत्कृष्टता देश और समाज को निरंतर समृद्ध कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा, "देश के सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई। विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता, समर्पण और सेवा हमारे समाज की संरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाती है। यह सम्मान प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता की उस भावना को दर्शाता है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।"
ज्ञात रहे कि पद्म पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, समाजसेवा, खेल, उद्योग और लोकसेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को प्रदान किये जाते हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इन पुरस्कारों के माध्यम से राष्ट्र उन लोगों के प्रयासों को सम्मानित करता है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज और देश की सेवा क

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास