फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने संगम में लगाई डुबकी, पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर किया पूजन किया

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) बॉलीवुड के जाने माने फिल्म अभिनेता और हास्य कलाकार राजपाल यादव बुधवार को एकादशी पर प्रयागराज माघ मेले में पहुंचकर  संगम में आस्था की डुबकी लगाई ।

राजपाल यादव ने सेक्टर-6 स्थित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दाजी के शिविर में बुधवार को जमीन पर बैठ कर अपने हाथों से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर उनका पूजन किया| इसके बाद आयोजित हो रही श्रीमद्भागवात कथा के शुभारंभ मे भी शामिल हुए | आस्था के सबसे बड़े मेले मे उमड़ी भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि यह आस्था नहीं बल्कि श्रद्धा की परकस्था है | जब भी तो परकस्थ मे जिओ|उन्होंने कहा कि अभिनेता का दूसरा नाम सेवा है और कोशिश यही करूंगा जहां भी मौका मिले गहन बनकर मिले,  गहन बनकर देखे, गहना बनकर सुनें और मौका मिले तो माथे का तिलक बनकर जियें |

उन्होंने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से माघ मेला और कुंभ मेला मे आते हैं उन्होंने कहा कि उनके जीवन निर्देशक दद्दा जी ही हैं। दद्दा जी ने उनके जीवन को बदल दिया। आज सनातन धर्म का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। दद्दा जी ने एक बात सिखाई थी कि देश में रहो या विश्व के किसी कोने में रहो अपना धर्म हमेशा याद रखो। उन्होंने ने बताया कि ज्ञान धर्म , न्याय और अध्यात्म कि नगरी प्रयागराज के माघ मेले का अनुभव को बताया नहीं जा सकता है इसका केवल अनुभव किया जा सकता है |

श्री राजपाल ने कहा कि आज जो भी आचरण, व्यवहार और संस्कार है वह दद्दा जी की ही देन है। उन्होंने कहा कि दद्दाजी पुत्र के समान स्नेह देते थे। मैं भी  दद्दा जी  को गुरु और पिता  के समान प्यार करता  था। मैं हर  जन्म में दद्दा जी का आशीर्वाद पाना चाहता हूं। 

माघ मेले को लेकर उन्होंने कहा कि यहां अमीर, गरीब , संत , महात्मा , योगी ,  संन्यासी , नागा , फकीर सबके दर्शन होते हैं।  आश्चर्य तब होता है  यहां  कोई किसी को जानता और पहचानता नहीं बावजूद सब एक दूसरे की सेवा और सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। हर ओर पूजा अर्चना और धार्मिक कार्य हो रहे हैं। यहां आने पर असीम सुख की अनुभूति होती है। यहां पर महापुरुषों का दर्शन होता है , जो लोगों को जीवन जीने की सीख देते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास