एसआईआर मैपिंग पर प्रशासन का स्पष्टीकरण

गोरखपुर- एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर जनपद में फैल रही चर्चाओं और आशंकाओं के बीच जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने प्रेस वार्ता कर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी। डीएम ने साफ कहा कि एसआईआर मैपिंग न हो पाने के कारण 2 लाख 83 हजार मतदाताओं को नोटिस भेजा गया है, लेकिन इसका अर्थ किसी भी मतदाता का नाम काटा जाना नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशासन की मंशा केवल सत्यापन की है, किसी भी पात्र मतदाता का नाम हटाने का सवाल ही नहीं है। हर योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहेगा।

नोटिस से घबराने की जरूरत नहीं पीठासीन अधिकारी को दें जवाब, खुद आना जरूरी नहीं, डीएम दीपक मीणा ने बताया कि जिन मतदाताओं को नोटिस मिला है, वे अपने संबंधित तहसील में तैनात पीठासीन अधिकारी को नोटिस का जवाब दे सकते हैं। इसके लिए मतदाता का स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है। आवश्यक प्रपत्रों के साथ किसी भी व्यक्ति के माध्यम से जवाब भिजवाया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास