अयोध्या में सरयू में नौकाविहार होगा और रोचक, नाविक सुनाएंगे प्राचीन स्थलों की कहानियां
लखनऊ/अयोध्या 16 जनवरी (वार्ता) अयोध्या में बढ़ती पर्यटक और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सरयू नदी में नौकाविहार को अधिक रोचक और सुरक्षित बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब सरयू में नौकाविहार के दौरान नाविक यात्रियों को अयोध्या के प्राचीन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कहानियां भी सुनाएंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान (एमकेआईटीएम) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद नाविक न केवल बेहतर सेवाएं देंगे, बल्कि अयोध्या की समृद्ध ऐतिहासिक व सांस्कृतिक पहचान के सशक्त प्रतिनिधि के रूप में भी भूमिका निभाएंगे।
मंत्री के अनुसार अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती आमद को देखते हुए सरयू नदी में नौकायन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को केवल भ्रमण तक सीमित न रखकर, उसे संस्कृति और सुरक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वाटर टूरिज्म का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और इसे सुरक्षित स्वरूप देने के लिए पर्यटन विभाग लगातार कदम उठा रहा है। विभिन्न जनपदों में नाविकों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि वे पेशेवर सेवाओं के साथ यात्रियों को बेहतर अनुभव भी दे सकें।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें