पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी की रक्त रंजित राज की विदाई की मन बना चुकी : मुख्तार अब्बास नकवी

 

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पश्चिमी बंगाल की जनता उनकी कुशासन और रक्त रंजित राज सरकार से त्रस्त हो चुकी है और ममता बनर्जी की कुशल के राज से मुक्ति चाहती है।

     श्री नकबी ने गुरुवार को  सर्किट हाउस में भाजपा करकर्ताओ  से भेंट किया और एस आई आर अभियान की चर्चा किया । उन्होंने  आगामी पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर कहा कि एस आई आर अभियान को लेकर ममता बनर्जी इसलिए भयभीत है कि उनके फर्जी घुसपैठी वोटर देश छोड़कर कर भाग रहे हैं । पश्चिमी बंगाल की जनता उनकी कुशासन और रक्त रंजित राज सरकार से त्रस्त हो चुकी है और ममता बनर्जी की कुशल के राज से मुक्ति चाहती है इसलिए पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी की रक्त रंजित सुशासन भारी सरकार से विदाई करने का मन बना चुकी है ।

        पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार मां, माटी और मानुष के लिए अभिशाप बन चुकी है और अब राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गीत की धरती से कमल खिलेगा।  उन्होंने कहा कि घमंडियां और कुंठा ग्रस्त कांग्रेस विपक्ष दल होने के नाते देश की राष्ट्रीय  एवं आंतरिक मामलें  के मुद्दे के मामले में बिल्कुल फेल हो चुकी है इसलिए जनता अब कांग्रेस से ऊब चुकी है और उन्हें रसातल में भेज चुकी है।

        मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाण्डेय  के पिता श्री राम चंद्र पाण्डेय  के निधन पर उनके निवास पर शोक संतप्त परिवार को संवेदना और पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास