शंकराचार्य के समर्थन मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन
प्रदेश काँग्रेस के आवाहन पर सोमवार को शहर काँग्रेस कमेटी का पदाधिकारी और नेताओ ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित पत्र अपर नगर जिलाधिकारी को सौंपा | कटरा लक्ष्मी टाकिज से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च लेकर पहुचे कॉंग्रेसियों ने सत्तारूढ़ सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | कॉंग्रेसियों ने हाथों मे “ हे राम, त्राहिमाम , रक्षमाम यूपी लिखी तख्ती ले राखी थी |
कॉंग्रेसियो का कहना है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा को पुलिस द्वारा रोके जाने और उनके समर्थकों से दुर्व्यवहार सहित वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण मे प्राचीन मूर्तियों को तोड़े जाने को लेकर कॉंग्रेससविरोध दर्ज करती रहेगी।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष फुजेल हाशमी ने कहा कि काशी कि सदियों पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नष्ट किया जा रहा है | उन्होंने आरोप लगाया कि कॉरीडोर के नाम पर प्राचीन अक्षयवट वृक्ष को भी नुकसान पहुंचाया गया |
प्रदेश महचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कि साधु, संतों और भक्तों के साथ जो दुरवयहार किया गया ओव निंदनीय और अक्षमय है | उन्होंने कहा कि संतों के शुभ काम मे विघ्न मलने का जो काम प्राचीन काल मे असुर करते थे, वो अब भारतीय जनता पार्टी (भा ज पा ) सरकार और प्रशासन के लोग कर रहे हैं | सरकार हठवादिता छोड़कर शंकराचार्य और देश के सनतानियों से क्षमा याचना मांगे ।
इस अवसर पर अध्यक्ष फुजेल हाशमी, मुकुंद तिवारी , हरिकेश त्रिपाठी, किशोर वासनेय, रजनीश विश्राम दास , परवेज सिद्दीकी , प्रवक्ता हसीब अहमद समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता थे |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें