पुलिस खंगाल रही है मणिकर्णिका घाट पर भ्रामक पोस्ट करने वाले की कुंडली

वाराणसी, 19 जनवरी (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी के मणिकर्णिका घाट पर मूर्तियों के तोड़े जाने का विवाद अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने में जुटा हुआ है। सोमवार को सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मणिकर्णिका घाट से जुड़े कई भ्रामक पोस्ट किए गए हैं तथा उन्हें रीट्वीट भी किया गया है।

प्रोजेक्ट मैनेजर और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा दी गई तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी हैंडल्स की डिटेल निकाली जा रही है ताकि आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। विवादित भ्रामक एआई जनरेटेड वीडियो, फोटो या कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट, रीट्वीट करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ हैंडल्स के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उनका पूरा विवरण इकट्ठा किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, विश्वनाथ धाम में स्थापित महादेव के एक मंदिर को मणिकर्णिका घाट से जोड़कर भी भ्रामक तरीके से वायरल किया गया, जो पूरी तरह असत्य है। काशी जोन पुलिस द्वारा दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को नोटिस जारी किए हैं तथा उन्हें चौक थाने में आकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास