खिचड़ी मेले में मिल रहा है सेहत का वरदान, एडी हेल्थ ने किया निरीक्षण

गोरखपुर। गोरखनाथ के प्रसिद्ध खिचड़ी मेले में लोगों को सेहत का वरदान भी मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की पहल से वहां 3940 श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच के साथ उन्हें उचित परामर्श भी मिल चुका है। एडी हेल्थ गोरखपुर मंडल डॉ जयंत कुमार और सीएमओ डॉ राजेश झा ने रविवार को मेले में लगे स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ झा ने ब्रह्मपुर सीएचसी परिसर का भी निरीक्षण किया और वहां दस बेड के कोविड अस्पताल को डिलेवरी यूनिट में बदलने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

एडी हेल्थ डॉ जयंत कुमार ने मेले में लगे स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि दवाओं और सेवाओं की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ झा ने कहा कि श्रद्धालुओं के सामान्य स्वास्थ्य जांच और दवाओं की पूरी व्यवस्था मेले में लगे स्वास्थ्य शिविर के दौरान की गई है। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ साथ पैरामेडिकल स्टॉफ भी मौजूद हैं। इसकी वजह से लोग मेले में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं।

ब्रह्मपुर सीएचसी के निरीक्षण के क्रम में सीएमओ ने बताया कि वहां बीपीएचयू के लिए स्थान चिन्हित किया गया है। साथ ही प्रसव की गुणवत्तायुक्त सेवा देने के उद्देश्य से दस बेड कोविड अस्पताल में डिलेवरी यूनिट शिफ्ट करने की योजना बनी है। निर्देश दिया गया है कि एक सप्ताह के भीतर डिलेवरी यूनिट को शिफ्ट कर दिया जाए। चिकित्सकों और स्टॉफ को अस्पताल में मौजूद रहने और सभी दवाएं एवं जांचें अस्पताल परिसर से ही उपलब्ध करवाने के बारे में आवश्यक निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर एसीएमओ आरसीएच डॉ एके चौधरी भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास