प्रयागराज समेत 20 जिलों के परीक्षा केंद्रों पर जैमर, 1000 संदिग्धों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी)एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा कराने वाली संस्था उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार से शुरू हो रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू कर दी है। प्रदेश में 222 अतिसंवेदनशील और 683 संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं।

          माध्यमिक शिक्षा परिषद  के सचिव  भगवती सिंह ने बताया कि  प्रदेश में 222 अतिसंवेदनशील और 683 संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं। करीब एक हजार संदिग्धों के मोबाइल नंबर एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों के सर्विलांस पर हैं। प्रयागराज समेत 20 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर भी लगाए गए हैं।

       इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 53 लाख 37 हज़ार 778 परीक्षार्थियों ने फार्म भरा है। जिसमे हाईस्कूल के 27 लाभ 61 हज़ार 696 और इंटरमीडिएट के 25 लाख 76 हज़ार 082 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रदेश के 75 जिलों में कुल 8033 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाल ही में मुख्य सचिव एसपी गोयल की बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखकर अतिसंवेदनशील केंद्रों पर एसटीएफ और एलआईयू की तैनाती के निर्देश दिए थे।

    उन्होंने बताया कि  संवेदनशीलता के आधार पर प्रदेश के 18 जिलों की विशेष निगरानी की जा रही है।  एसटीएफ ने कार्रवाई तेज कर दी है।18 जिलों में करीब 1000 से अधिक स्कूल संचालकों , प्रधानाचार्यों , गाइड विक्रेताओ , शिक्षकों व अन्य संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर ले लिए हैं। नकल रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। 20 स्थानों पर जैमर लगा दिए गए हैं।  सुरक्षा कारणों से स्थानों का खुलासा नहीं किया जा सकता। .

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास