श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव के खाते से शातिराें ने निकाले 4लाख 55 हज़ार
आरोप है कि शातिरों ने फर्जी चेक पर उनका हस्ताक्षर कर रुपये स्थानांतरित कर लिया। कोतवाली थाना पुलिस ने लखनऊ गोमती नगर निवासी राज कृष्ण वर्मा व बैंक के अज्ञात कर्मियों पर एफआईआर दर्ज की है।
कोतवाली थाना प्रभारी संजय कुमार राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली है, मामले की जांच की जा रही है।
महंत यमुनापुरी ने पुलिस को बताया कि उनका बैंक खाता एक्सिस बैंक में है। लेन देन करने के लिए उन्होंने इसी बैंक से चेक बुक जारी करवाया है। जानकारी हुई कि 24 जनवरी को 1लाख 68 हज़ार 265 रुपये और 29 जनवरी को 2 लाख 87 हज़ार 305 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। जांच करने पर पता चला कि वे रुपए लखनऊ के गोमती नगर स्थित एक बैंक में राज कृष्ण वर्मा के खाते में गए हैं।
उन्होंने बताया कि महंत यमुनापुरी के नाम के फर्जी चेक पर कूटरचित हस्ताक्षर के माध्यम से रुपये निकाले गए हैं, जबकि बैंक की ओर से जारी दोनो मूल चेक उनके पास सुरक्षित है। उन्होंने किसी को भी लेन देन के लिए चेक जारी नहीं किया है। आरोप है कि बैंक कर्मियों की भी संलिप्तता हो सकती है। कोतवाली थाना प्रभारी संजय कुमार राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली है, मामले की जांच की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें