यूपी बोर्ड के प्रदेशभर में 427 जोनल व 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन परीक्षा की मॉनीटरिंग के लिए कुल 26 हज़ार 420 अधिकारियों.कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जिसमें 427 जोनल मजिस्ट्रेट और 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल हैं। 

    माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि इस वर्ष इसके अतिरिक्त 8033 स्टेटिक मजिस्ट्रेटए 69 मंडलीय सचल दल और 440 सचल दल भी निगरानी में लगाए गए हैं।

       उन्होंने बताया कि नकल रोकने के लिए प्रदेश के सभी 8033 परीक्षा केंद्रों के 1 लाख 22 हज़ार 753 कमरों में 2 लाख 89 हज़ार 454 ऑडियो रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी कैमरों की निगरानी कमांड कंट्रोल रूम से की जा रही है। राज्य स्तर पर प्रयागराज और लखनऊ में कंट्रोल रूम बनाए गए हैंए जबकि 75 जिलों में भी कमांड कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।

         सचिव भगवती सिंह ने बताया कि इस वर्ष 8033 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैंए जो पिछले वर्ष की तुलना में 107 कम हैं। बोर्ड का प्रयास है कि किसी भी हालात में कॉपियां बाहर न लिखी जा सकें और न ही प्रश्नपत्र आउट कराने में शिक्षा माफिया सफल हो पाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास