रेलवे ने 9. 98 लाख यात्रियों से 68 . 35 करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना वसूला

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी )  उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल ने बिना टिकट अनियमित टिकट , अनबुक्ड लगेज एवं गंदगी फैलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2025.26 में स्टेशनों एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल ’9.98 लाख’ यात्रियों से ’68.35 करोड़ रुपये’ जुर्माना वसूल किया  किया हैं ।

 उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह  ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में चेकिंग अभियानों में कुल 7. 47 लाख यात्रियों को प्रभारित कर 49.5 करोड़ रुपये जुर्माना वसूल किया गया था । चालू वित्तीय वर्ष में गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 33. 47 फीसदीअधिक यात्रियों को प्रभारित किया गया एवं 38. 08 फीसदी अधिक जुर्माना वसूला गया । 

         उन्होंने बताया कि  प्रयागराज मण्डल में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल से जनवरी माह तक 9,98,142 यात्रियों को प्रभारित कर कुल 68,34,78,819/- रुपये जुर्माने स्वरूप वसूल किया गया । इनमें से 4,63,432 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 40,26,02,371/- रुपये जुर्माने स्वरूप वसूल किए गए, 5,07,141 यात्रियों को अनियमित टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 27,69,25,700/- रुपये जुर्माना वसूल किए गए एवं 27,569 यात्रियों से बिना बुक किए गए सामान/गंदगी फैलाने के लिए 39,50,751 रुपये जुर्माना वसूल किया गया ।

   उन्होंने बताया कि प्रयागराज मण्डल में चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह में 81,803 यात्रियों को प्रभारित कर कुल 5,43,60,556/- रुपये जुर्माने स्वरूप वसूल किया गया । इनमें से 35,576 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 3,08,10,648/- रुपये जुर्माने स्वरूप वसूल किया गया, 43,474 यात्रियों को अनियमित टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 2,32,19,264/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया एवं 2753 यात्रियों से बिना बुक किए गए सामान/गंदगी फैलाने के लिए 3,30,644/-रुपये जुर्माना वसूल  किया गया ।   

         प्रयागराज मण्डल ने माघ मेला 2026 में सेवा भाव से कार्य करते हुये सघन चेकिंग अभियानों के साथ.साथ यात्रियों को उचित और वैध रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के लिए निरंतर जागरूक किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास