महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान के लिए नारी एकता शक्ति फाउंडेशन का हुआ गठन
संस्था शिक्षा,स्वास्थ्य,कौशल विकास,कानूनी सहायता एवं आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य करती रहेगी। हमारा मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास विकसित करना,उन्हें स्वावलंबी बनाना तथा समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है।सूक्ष्म ऋण के माध्यम से स्वरोज़गार को बढ़ावा,सिलाई,कढ़ाई, पेंटिंग, ब्यूटिशियन, हस्तशिल्प,कंप्यूटर आदि में कौशल प्रशिक्षण तथा महिला उत्पादों को बाज़ार से जोड़ने में सहयोग प्रदान किया जायेगा। बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान,महिला अधिकार, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम,डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना,स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को पुनः शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जायेगा। स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से घरेलू हिंसा,दहेज उत्पीड़न एवं बाल विवाह से पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,पोषण एवं स्वच्छता संबंधी शिविरों का आयोजन किया जायेगा। समय-समय पर बच्चों-महिलाओं के लिए मेहंदी-चित्रकला,फैशन-शो, मेकअप,नृत्य,संगीत,खेलकूद आदि प्रतियोगिताओं का निःशुल्क आयोजन भी किया जायेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें