श्रद्धालुओं को ‘सर’ और ‘मैडम’ कहकर संबोधित करेंगे पुलिसकर्मी

वाराणसी, 12 फरवरी (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस बल के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और चौक से गोदौलिया, दशाश्वमेध मार्ग तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी में 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग दी जा रही है। मिटिंग के माध्यम से उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं के साथ नम्र व्यवहार करें तथा उन्हें ‘सर’ और ‘मैडम’ कहकर संबोधित करें।
इतना ही नहीं, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी एक तरह से गाइड की भूमिका भी निभाएँगे और किसी भी समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। दूसरी ओर, गंगा घाटों पर एनडीआरएफ के साथ जल पुलिस की तैनाती रहेगी। मंदिर, गंगा घाटों और प्रमुख मार्गों पर ड्रोन तथा सीसीटीवी के माध्यम से अधिकारियों द्वारा निरंतर निगरानी की जाएगी। साथ ही एटीएस की टीम भी तैनात रहेगी। मार्गों पर बैरिकेडिंग भी की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास