फिल्म घूसखोर पंडित को प्रतिबंधित करने के लिए लिखा प्रधानमंत्री को पत्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी)श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर "घूसखोर पंडित" नामक फ़िल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि बॉलीबुड फ़िल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी की नेटफ्लिक्स फ़िल्म "घूसखोर पंडित" बनाकर ब्राह्मण समाज को टारगेट किया गया हैं। अब फिल्म सिटी में भी ब्राह्मण समाज को लेकर "घूसखोर पंडित" नाम की फिल्म बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म से साधु संत में नाराजगी व्याप्त है।
संघर्ष न्यास के अध्यक्ष ने सरकार से "घूसखोर पंडित" के निर्माता और निर्देशक पर देशद्रोही की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। चंद रूपयों के लिए पंडितों के मां सम्मान को ठेस पहुचाने के लिए यह फिल्म बनाई गई है , जबकि ब्राह्मण संपूर्ण विश्व के लिए पूज्यनीयहोते है । ब्राह्मणों को आरक्षण से भी वंचित रखा गया है ।
जब राम राज्य था तब ब्राह्मणों की सलाह के बिना कोई भी शुभ कार्य नहीं होता था । ब्राह्मणों ने समाज को संस्कार दिए है, एक दिशा दी है। द्वापर हो या त्रेता सब मे ब्राह्मणों का सम्मान किया गया लेकिन कलयुग में ब्राह्मणों को टारगेट किया जा रहा है । घूसखोर पंडित जैसी फिल्मो से समाज मे भाई चारा को खतरा पैदा होता है।
उन्होंने कहा कि पहले ज्यादातर सभी ऋषि मुनि पूज्य ब्राह्मण थे । कुछ विधर्मी मानसिकता के लोग ब्राह्मण समाज के पीछे पड़े हुए हैं। फलाहारी महाराज ने अपने पत्र में लिखा है कि "आप"(प्रधानमंत्री ) हमारे सनातन हिंदुओं के गौरव हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें