पशुपालकों को सस्ती दवाएं देने के लिए हर ब्लॉक में खुलेंगे पशु औषधि केंद्र

लखनऊ, 05 फरवरी (वार्ता) पशुपालकों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण पशु दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर प्रत्येक विकास खंड में ‘पशु औषधि केंद्र’ स्थापित किए जाएंगे।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों में एक-एक केंद्र खोला जाएगा, जिससे पशुओं के उपचार की दवाएं सुलभ और सस्ती दरों पर मिल सकें।
डॉ. कुमार ने बताया कि केंद्र खोलने के इच्छुक आवेदकों को फार्मासिस्ट का नाम व वैध पंजीकरण, न्यूनतम 120 वर्गफुट दुकान का प्रमाण तथा ड्रग सेल लाइसेंस प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्र और सहकारी समितियों से जुड़े पात्र आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह योजना भारत सरकार के पशुधन स्वास्थ्य एवं बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित होगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों को 5,000 रुपये शुल्क जमा कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से पशुधन स्वास्थ्य में सुधार होगा और पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास