केंद्र का बजट ऐतिहासिक ,गरीब, युवाओं और महिलाओं को समर्पित : केशव मौर्य
उपमुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस मे संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों मे यह बजट गरीब, महिला और युवाओं को समर्पित है | विपक्ष द्वारा बजट को निराशाजनक बताए जाने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है| केंद्र सरकार कि नीतियों और उपलब्धियों ने देश के विकास कि नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है|
उन्होंने कहा कि 2014 मे एनडीए सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे पेश हुए सभी बजटो मे गरीबों कि आय बढ़ाने, किसानों कि आमदनी दोगुनी करने, महिलाओ का शसक्तीकरण और युवाओं को रोजगार देने पर लगातार फोकस किया गया |
श्री मौर्य ने बताया कि बजट मे सभी राज्यों को हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क कि सौगात दी गई है, जिसका सर्वाधिक लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा | पर्यटन क्षेत्र पर विशेष फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि देश मे सबसे अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश आए हैं| हिन्दू और बौद्ध धार्मिक स्थलों के विकास को सशक्त करने वाला कदम बताया |
सड़क, हवाई यातायात और रेल कानेक्टिविटी के साथ-साथ जलमार्ग विकास का भी जिक्र करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि प्रयागराज से हल्दिया तक जलमार्ग शुरू होने से सस्ता और आनंददायक परिवहन संभव होगा | आर्थिक प्रगति पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने वैश्विक स्तर पर नया रिकॉर्ड बनाया है| उन्होंने अमेरिका के साथ व्यपरिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने कि ओर तेजी से अग्रसर है|
उन्होंने बताया कि बायो-फार्म क्षेत्र मे भारत ने बड़ी छलांग लगाई है और कृषि मे एआई के इस्ते माल से उत्पादन व आय बढ़ेगी| कैंसर, डायबीटीज समेत 36 दवाओ को सस्ता करने का फैसला आम जनता के लिए राहतकारी है| महिला शसक्तीकरण के लिए हर जिले मे गर्ल्स हॉस्टल निर्माण और औद्योगिक क्लस्टर के जरिए युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार स्रजन कि योजना को उन्होंने भविष्य निर्माण कि मजबूत नीव बताया |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें