बमबाज गुड्डू मुस्लिमए शूटर साबिर और अरमान पर एक और एफआईआर दर्ज , तीनों पर है पांच.पांच लाख का इनाम
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे पांच.पांच लाख के इनामी अतीक अहमद के करीबी बमबाज गुड्डू मुस्लिम , शूटर अरमान और साबिर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। यह केस एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की ओर से धूमनगंज थाने में दर्ज कराया गया है। तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में जून 2025 में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। हाजिर न होने पर मामला दर्ज किया गया है।
गुड्डू मुस्लिम निवासी चकनिरातुल चकिया थाना खुल्दाबाद, अरमान पुत्र शमीम निवासी महात्मा गांधी मार्ग सिविल लाइंस प्रयागराज और साबिरपुत्र नसीम निवासी मरियाडीह थाना धूमनगंज के खिलाफ धूमनगंज थाने में 2ध्3 गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह कर रहे हैं। इनके विरुद्ध 12 जून को न्यायालय की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किया गया थाए लेकिन यह तीनों बदमाश गिरफ्तार नहीं हो सके।
गौरतलब है कि इसके बाद 13 नवंबर 2025 को न्यायालय ने 83 बीएनएसएस का आदेश निर्गत किया। जिसके अनुपालन में तीनों बदमाशों के घर पर मुनादी कराई गई। बावजूद इसके तीनों बदमाश न तो न्यायालय और न ही विवेचक के समक्ष आत्मसमर्मण किए। यह तीनों लगातार फरार चल रहे हैं। यह कृत्य दंडनीय अपराध है। इस मामले में तीनों के खिलाफ एयरपोर्ट थाना प्रभारी और विवेचक विनय कुमार सिंह ने धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह रहे उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान के ऊपर पांच.पांच लाख रुपये का इनाम रखा है। धूमनगंज प्रभारी अमरनाथ राय ने 24 अक्तूबर 2024 को थाने में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली और उमर समेत कुल 15 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें फरार चल रहे पांच लाख के तीन इनामी गुड्डू मुस्लिमए साबिर और अरमान भी शामिल थे। 24 फरवरी 2023 को हुए उमेश पाल हत्याकांड ने प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। धूमनगंज में माफिया अतीक अहमद के शूटरों ने अधिवक्ता उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर पर बम व ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी थी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें