संभल हिंसा मामले में डीएसपी रहे अनुज चौधरी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
सीओ अनुज चौधरी समेत 22 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया था। मामले की सुनवाई अब 5 सप्ताह के बाद होगी।
सीजेएम कोर्ट के आदेश पर तब तक रोक लगी रहेगी। संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा में सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी व 22 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इस फैसले को अनुज चौधरी ने उच्च न्यायालय और राज्य सरकार ने भी हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
मामले की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने फिलहाल सीजेएम कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है और दो सप्ताह बाद अगली सुनवाई की तारीख तय की है। तब तक एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया पर रोक बनी रहेगी। उच्च न्यायालय के इस फैसले से अनुज चौधरी और अन्य पुलिस अधिकारियों को अस्थायी राहत मिल गई हैए जबकि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अब अगली सुनवाई के बाद ही तय होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें