भारतीय लोकतंत्र की समावेशी भावना का सशक्त उदाहरण थे कर्पूरी ठाकुर : संजय गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने " भारत रत्न" से सम्मानित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय ए समान अवसर और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए कर्पूरी ठाकुर का आजीवन संघर्ष भारतीय लोकतंत्र की समावेशी भावना का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनको जनहित के कारण जननायक की उपाधि मिली। उन्होंने जनकल्याण के लिए कई बड़े कदम उठाए।
उन्होंने कहा कि जन नायक कपूर ठाकुर जी का जीवन सादगी और सामाजिक न्याय के दो स्तंभों पर आधारित था। अपनी अंतिम सांस तकए उनकी सरल जीवनशैली और विनम्र स्वभाव आम लोगों के दिलों में बसा रहा।
श्री वुप्त ने कहा जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी के लिए सामाजिक न्याय सर्वोपरि था। उनका राजनीतिक सफर एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए अथक प्रयासों से चिह्नित थाए जहाँ संसाधनों का निष्पक्ष वितरण हो और सामाजिक स्थिति की परवाह किए बिना सभी को अवसर प्राप्त हों। वे भारतीय समाज में व्याप्त व्यवस्थागत असमानताओं को दूर करना चाहते थे। अपने आदर्शों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता इतनी प्रबल थी कि कांग्रेस पार्टी के सर्वव्यापी प्रभाव वाले युग में भी उन्होंने कांग्रेस विरोधी रुख अपनायाए क्योंकि उन्हें बहुत पहले ही यह विश्वास हो गया था कि कांग्रेस अपने संस्थापक सिद्धांतों से भटक गई है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर प्रभारी मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचार और आदर्श युगोंण्युगों तक लोकतंत्र के सजग प्रहरियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। सादगी के प्रतीक और सामाजिक न्याय के मसीहा जननायक ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर प्रभा शंकर पांडेए पार्षद राजू शुक्लाए प्रवक्ता पवन श्रीवास्तवए विवेक मिश्रा ए अरुण पटेलए मयंक दुबे ए दीपेश केसरवानी आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें