धर्मांतरण एक अभिशाप है:डॉक्टर राज नारायण
विश्व हिंदू परिषद माघ मेला शिविर मे शनिवार को बजरंग दल काशी प्रांत की बैठक को संबोधित करते हुए काशी प्रांत के मंत्री डॉक्टर राज नारायण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारे संतो का मानना है कि धर्मांतरण एक अभिशाप है, इससे न एक हिंदू कम होता है बल्कि राष्ट्र के शत्रु बढ़ जाते हैं ।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गत काल खंड में पाकिस्तान,बांग्लादेश, अफगानिस्तान जैसे देशों के कुचक्र के कारण हमारे देश की युवाओं में नशा की प्रवृत्ति बढ़ी है, और हमें धार्मिक, आर्थिक आधार पर कमजोर करने के लिए अनेक कुत्सित प्रयास हो रहे हैं । हमें जातियों में बांटने के अनेक कुचक्र रचे जा रहे हैं, सामाजिक समरसता की दृष्टि से हिंदू समाज के वंचित समाज, अनुसूचित वर्ग में गरीब परिवारों,वनवासी क्षेत्र में लोभ लालच देकर विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण का कार्य चल रहा है l
डॉक्टर नारायण ने कहा कि आज इन सब विषयों पर हमें युवाओं को जागरूक करना है। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत संगठन मंत्री नितिन जी ने कहा कि अब तक विश्व हिंदू परिषद के प्रयास से 40 लाख हिंदुओं को धर्मांतरण से बचाया जा चुका है,वहीं 9 लाख से अधिक की घर वापसी कराई जा चुकी हैl लगभग 25000 हिंदू बेटियों को लव जिहाद के चंगुल से बचाने का कार्य संगठन द्वारा हुआ है।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बजरंग दल के द्वारा जिला स्तर पर नशा मुक्ति के कार्यक्रम और धर्म की रक्षा के लिए त्रिशूल दीक्षा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसकी तैयारी जिला स्तर पर बजरंग दल के कार्यकर्ता करेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से, प्रांत बजरंग दल संयोजक सुशील सिंह, सहसंयोजक संदीप गुप्ता, प्रांत कोषाध्यक्ष रविंद्र मोहन गोयल, प्रांत कार्यालय प्रमुख सुनील सिंह, विभाग संगठन मंत्री अंशुमान,अमित पाठक ,प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी दिव्या सिंह, रचना सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें