भारत में प्रधानमंत्री योग्यता से बनते है, परिवारवादी विरासत से नही: केशव मौर्य
उप मुख्यमंत्री शनिवार को अंबेडकर नगर रवाना होने से पहले सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं , पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिवरात्रि व होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत में प्रधानमंत्री योग्यता से बनते है, उसके लिए अब परिवारवादी विरासत की मुहर कतई ज़रूरी नहीं है। यह छोटी लेकिन खरी बात कांग्रेस के अपरिपक्व नेता राहुल गांधी को समझ में नहीं आती।
उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से बिहार चुनाव में राजद की शर्मनाक हार हुई है तब से अखिलेश यादव बौखलाहट में हैं।
श्री मौर्य ने कहा कि 2027 में प्रदेश में फिर भरतीय जनता पार्टी (भाजपा की सरकार बनेगी।
पार्टी कार्यकर्ता 2027 के लिए तैयार रहें। यदि चाहते हैं कि 2027 में बड़ी विजय मिले तो उसके लिए अब कमर कस लेना होगा।
श्री मौर्य ने कार्यकर्ताओ से कहा कि फार्म 6 भरवाने को लेकर जो समय सीमा बढ़ाई गई है उसका पूरा सदुपयोग करे शिथिलता न बरतें। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पेश बजट 2026 के बारे में लोगों खासकर युवाओं को बताएं कि डबल इंजन सरकार में उनके लिए संभावनाओं के द्वार खुले हैं। बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है।
उन्होंने कहा कि इस बजट से रोजगार बढ़ने की संभावना बढ़ी है| यूपी के बजट को लेकर हर वर्ग में काफी उत्साह है। रोजगार की संभावनाएं बढेंगी। प्रदेश का युवा रोजगार पाने वाला नहीं रोजगार देने वाला भी बनेगा। इस तरह की व्यवस्था का बजट में की गई है। देश की जानी मानी कंपनियां भारत में और विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश निवेश करने के लिए उत्सुक हैं।
इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता , गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें