देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ना है बेहद जरूरी: शिव प्रताप शुक्ला

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा है कि हमारे वेद और उपनिषद में भारतीय ज्ञान परंपरा के बारे में बेहद ही सार्थक बातें कही गई हैं लेकिन उनके अनुसार कोई भी कार्य नहीं हो रहे हैं। 

         गोविंद बल्लभ पंत संस्थान में हनिवार को भारतीय ज्ञान परंपरा, दार्शनिक आधार , साहित्यिक संस्रोत और लोक परंपराए विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में कहा कि आज हमारे वेद और उपनिषद के अनुसार कोई भी कार्य नहीं हो रहे हैं। ब्रह्म एक है लेकिन आज ब्रह्म को भी भुला दिया गया है। 

     संगोष्ठी में भारतीय बौद्धिक विरासत के बहुल, संवादात्मक और जीवंत आयामों पर भी बात की गई। राज्यपाल ने आगे कहा कि हम लोग ब्रह्म को भुलाकर पश्चिमी सभ्यता की ओर ज्यादा चले गए हैं। यह हमारे ज्ञान परंपरा के बिल्कुल ही विपरीत है।

           उन्होंने कहा कि प्रकृति का समावेश हमारे भारतीय ज्ञान परंपरा में भी है। आज हमें फिर से उसे तलाश करने की आवश्यकता है, जिससे हम अपनी ज्ञान परंपरा के अनुरूप देश को और समाज को आगे ले जा सकें। हमारी ज्ञान परंपरा को आज उच्च शिक्षा से भी जोड़ने की आवश्यकता है ताकि हमारे युवा पीढ़ी अपनी ज्ञान परंपराके  बारे में जाने समझे और उसे आत्मसात करके आगे बढ़े। तभी राष्ट्र और समाज का विकास संभव है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास