छापेमारी से सहमे पतंग व्यापारियों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, प्रतिबंधित मांझा मिलने पर ही हो कार्रवाई

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) प्रयागराज पतंग व्यापारी एकता एकता समिति के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात कर कहा कि चाइनीस  प्रतिबंधित मांझा मिलने पर ही कार्रवाई की जाए अन्यथा व्यापारियों को परेशान न किया जाए।

   पतंग व्यापारी एकता एकता समिति के एक प्रतिनिधि मंडल के संरक्षक विजय गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नगर को निर्देशित किया कि पुलिस के आला अधिकारियों से वार्ता कर चाइनीस मांझा बेच रहे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और व्यापारियों से कोई दिक्कत आती तो उसको दूर किया जाए।

    श्री विजय गुप्ता ने कहा कि  वर्तमान समय चाइनीज मांझे जो कि शासन से प्रतिबंधित है से आए दिन घटनाएं हो रही हैं।

     व्यापारी नेता श्री प्रमिल केसरवानी ने कहा कि पतंग व्यापारी एकता समिति के हम सभी कार्यकर्ता इस ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध करते हैं कि पुलिस प्रशासन अपने माध्यम से ऐसे लोगों का पता लगाकर मांझे की चोरी छिपे या किसी भी तरह से बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे। अध्यक्ष इफ्तिखार अली और महामंत्री मनीष मालवीय व कोषाध्यक्ष इमरान अली ने कहा कि इस कार्रवाई में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा लेकिन जो पतंग विक्रेता पूरी इमानदारी के साथ अपनी रोजी रोटी चलाने में व्यस्त हैं तथा चाइनीज़ मंझे की विक्री नहीं कर रहे हैं उन्हें परेशान यह प्रताड़ित न किया जाए।

      इस मौके पर इमरान अली बबलू , सुहैल नियाज़ी गुड्डू भाई,  शफीक खान राही, फरीद अहमद, मनोज मालवीय, इमरान अहमद, मोण् तौफीक, निराले , आयुष अग्रवाल , पवन अग्रवाल आदि रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास