यूपी बोर्ड देगा नई सुरक्षा वाली मार्कशीटए न फटेगी, न भीगेगी और नकली बनाना भी होगा मुश्किल
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल और लगभग 58 लाख विद्यार्थियों को इसी प्रकार की सुरक्षित मार्कशीट उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन उसमें रही कुछ तकनीकी कमियों को इस बार दूर किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि नई मार्कशीट पर विशेष मोनोग्राम होगा, जो धूप में चमकेगा और इसे लेमिनेशन कराने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। परिषद का कहना है कि इन विशेषताओं के कारण फर्जी मार्कशीट बनाना लगभग असंभव हो जाएगा।उन्होंने बताया कि इसकी गुणवत्ता को लेकर परीक्षण किए गए हैं और इसे नुकसान पहुंचाना बेहद कठिन है, इसलिए विद्यार्थियों को अलग से सुरक्षित रखने या लेमिनेशन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इसे कोई फाड़ नहीं सकता, अगर ऐसा कर दें तो एक लाख ईनाम देंगे। यह नियमों में नहीं हैंए लेकिन ऐसा परिषद इसकी विश्वसनीयता के लिए दावा कर रहा हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें