अखिलेश यादव श्रीकृष्ण के मंदिर मुक्ति के लिए न्यायालय में गवाही दें :फलाहारी महाराज
प्रयागराज,(दिनेश तिवारी )श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस की याचिका कर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण के मंदिर मुक्ति के लिए न्यायालय में गवाही देंने के लिए पत्र लिखा है।
फलाहारी महाराज ने अपने पत्र में लिखा है कि आप यदुवंशी हैं और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। यदुवंशी श्रीकृष्ण आपके समाज के है, क्या आप नहीं चाहते कि यदुवंशी कृष्ण कन्हैया का मंदिर आजाद हो। क्या आप नहीं चाहते कि यदुवंशी कान्हा को माखन मिश्री का भोग लगे।
उन्होंने लिखा है कि क्या आप मुस्लिम वोट बैंक नाराज होने के कारण यदुवंशी समाज के शिरोमणि कृष्ण कन्हैया के मन्दिर मुक्ति का समर्थन नहीं करेंगे ।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मुक्ति केस में आप इलाहाबाद उच्च न्यायालय में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस में मंदिर और हिंदुओं के समर्थन में अपनी गवाही दें। सनातनी हिंदू समाज के लोग आपको सनातनी रत्न से सम्मानित करेंगे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें