वॉलीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध हाल में मौत


प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी गाजीपुर सौरी गांव निवासी प्रत्यूष राय (17) का मंगलवार को निधन हो गया। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित छात्रावास में सुबह अचेत मिलने पर उन्हें बेली अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी अस्पताल भेज दिया गया है। उनके निधन की सूचना मिलने पर परिवार प्रयागराज पहुंच चुका है।

      प्रत्यूष  गाजीपुर के सौरी गांव में वॉलीबॉल खेलता था। साल 2021 में अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के छात्रावास में चयन हुआ था। वह ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र थे। 

       वह करीब चार साल से  म्योहाल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में रहकर बॉलीबॉल की ट्रेनिंग ले रहा था।   वह दो बार  यू पी की टीम से नेशनल खेल चुका था।

        प्रत्यूष की  हाल ही में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश की टीम में  चयन हुआ था। साथी खिलाड़ियों के मुताबिक रात को खाना खाकर सोए और फिर सुबह असेंबली में नहीं पहुंचे तो रूम में जाकर देखा गया तो वह अचेत पड़े थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास