गोरखपुर में खुलेंगे 15 और नये बीपीएचयू, मिलेगी गुणवत्तापूर्ण सेवा


गोरखपुर। जिले में 15 अतिरिक्त नये ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) खोले बनाए जाएंगे। इन बीपीएचयू से समुदाय को गुणवत्तापूर्ण सेवा मिलेगी। सीएमओ डॉ राजेश झा ने बृहस्पतिवार को सहजनवां सीएचसी का दौरा कर वहां बीपीएचयू के लिए संभावित स्थान का मुआयना किया। उन्होंने पहले से क्रियाशील पाली बीपीएचयू का निरीक्षण भी किया। इस दौरान वहां के चेयरमैन प्रभाकर दूबे ने भी मौके पर पहुंच कर सीएमओ के साथ स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। जिले में पहले से चार बीपीएचयू स्थापित और क्रियाशील हैं।

सीएमओ डॉ झा ने बताया कि जिले में प्रत्येक बीपीएचयू 2500 वर्गमीटर का बनेगा। यह तीन भागों में होगा-बीपीएमयू, एचएमआईएस और पैथालॉजी पार्ट। बीपीएमयू में एनएचएम के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एक साथ बैठेंगे, वहीं एचएमआईएस विंग के जरिये बीमारियों की निगरानी व रिपोर्टिंग होगी। बीपीएचयू के पैथालॉजिकल पार्ट में 73 से अधिक जांचों, सैम्पल ट्रांसपोर्ट और ब्लॉक क्षेत्र में हो रही जांचों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का काम होगा। डॉ झा ने बताया कि पाली, शिवपुर, उसवा बाबू और चौरीचौरा सीएचसी पर बीपीएचयू क्रियाशील है। शेष ब्लॉक स्तरीय पंद्रह इकाइयों में इसकी स्थापना के लिए स्थान चिन्हित किया जा रहा है। बीपीएचयू के जरिये गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने की राह और भी आसान होगी।

सीएमओ ने पाली सीएचसी पर उपस्थिति पंजिका भी चेक की। इस दौरान उन्होंने एक अनुपस्थित चिकित्सा अधिकारी सहित कुछ अन्य अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया। सीएचसी पर पाली के चेयरमैन से चर्चा के दौरान सीएमओ ने बीपीएचयू जाने का रास्ता ठीक करवाने का अनुरोध किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास