प्रयागराज को मिलीं रूसी कंपनी की 17 ई.बसें , बेड़े में 16 और होंगी शामिल


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश रोडवेज के प्रयागराज रीजन को रूसी कंपनी आरजी मोबिलिटी की 11 और इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। जल्दी ही संगम नगरी से  लखनऊ , कानपुर और अयोध्या के लिए भी ई.बस सेवा शुरू होगी। वर्तमान में कंपनी की बसें वाराणसी के लिए चल रही हैं। यह सभी बसें आधुनिकए हाई.टेक और सुरक्षित फीचर्स से लैस हैं। इन बसों में पहली बार सीसीटीवी कैमरे की सुविधा दी गई है।

 प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ई.बसों का संचालन रूसी कंपनी आरजी मोबिलिटी करती है , जबकि बसों में परिचालक रोडवेज के ही हैं। लीडर रोड वर्कशाॅप में चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जा रहा है। प्रयागराज के लिए 33 आधुनिक बसें स्वीकृत हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास