रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा फैसला , 26-27 मार्च को अवकाश घोषित


लखनऊ, 25 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने रामनवमी के अवसर पर बड़ा निर्णय लेते हुए जनभावनाओं का सम्मान किया है। राज्य में अब 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने यह फैसला मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़ और आस्था के मद्देनज़र लिया है, ताकि लोगों को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस निर्णय के बाद अब रामनवमी पर लगातार दो दिन का अवकाश रहेगा। पहले 26 मार्च को अवकाश तय था, जिसे बढ़ाकर 27 मार्च तक कर दिया गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक भावनाओं का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास