बाजार में आग लगने से मचा हड़कंपए तीन दुकानें जलकर हुई खाकए 50 लाख से अधिक का नुकसान
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नैनी क्षेत्र स्थित एक बर्तन की दुकान में आग लगने से भारी नुकसान होने की सूचना है।
नई बाजार में रहने वाले आनंद केसरवानी व गुलाब केसरवानी की बर्तन व किराने की दुकान है। मंगलवार भोर में करीब तीन बजे अचानक दुकान से आज की लपटे उठने लगी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर राजमार्ग स्थित नई बाजार में मंगलवार भोर में आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख हो गई। नई बाजार में रहने वाले आनंद केसरवानी व गुलाब केसरवानी की बर्तन व किराने की दुकान है। मंगलवार भोर में करीब तीन बजे अचानक दुकान से आज की लपटे उठने लगी।
वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने दुकान से आग की लपटे उठता देख अंदर सो रहे गुलाब केसरवानी व उनकी पत्नी विमला केसरवानी को जागते हुए बाहर निकाला। इसके बाद उसने आस पड़ोस के लोगों को आवाज देते हुए इसकी सूचना फायर ब्रिगेड में दी।
सूचना पुलिस और अग्नि शमन दल की कई गाड़िया पहुंची। डेढ़ घंटे की कड़ी में मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार आग लगने के कारण पूरी दुकान जल की राख हो गई है। आग के कारण लगभग 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लग के का कारण ज्ञात नही लेकिन सम्भवना व्यक्त की गई है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें