प्रयागराज के प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) प्रयागराज के प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर से डाकघर मे अफरा.तफरी मच गई।
मेल करने वाले ने लिखा कि दोपहर में ब्लास्ट होगा। डाकघर में बना पासपोर्ट ऑफिस भी विस्फोट मे उड जाएगा| विस्फोट कि खबर से लोग जान बचाकर ऑफिस से बाहर भाग निकले। मामले कि सूचना मिलते ही सभी सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई | बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन किया।
मेल करने वाले ने लिखा कि आपके पासपोर्ट , डाक परिसर और वॉशरूम में 19 सायनाइड गैस से भरे बम रखे गए हैं। जो दोपहर 2 .10 बजे फटेंगे। सभी को तुरंत बाहर निकालें और नाक और मुंह ढक लें।
पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव ने बताया कि सुबह करीब पौने आठ बजे सौरभ विश्वास नामक व्यक्ति द्वारा हॉटमेल से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आर पी ओ) को एक ईमेल भेजा गया, जिसमें बम होने कि धमकी दी गई थी , वह सर्किल ऑफिस लखनऊ पहुँच, जहा से वाट्सअप के माध्यम से हमें इसकी सूचना मिली| पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबी जांच कि लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला| यह एक अफवाह काल थी|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें